तमंचे के दम पर हुई लूट का खुलासा, चार युवक गिरफ्तार

e805ed365e5f41ef4c5b6a21916c8680 (1)
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

हरिद्वार, 01 जून। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल, पर्स, नकदी, तमंचा और चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 मई की रात सीतापुर निवासी सौरभ सती अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास चार स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाया और उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स तथा 5 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कोतवाली रानीपुर और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी स्थानीय रास्तों और गलियों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनके स्थानीय होने की आशंका मजबूत हुई।

31 मई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेगुलेटर पुल के पास चार संदिग्ध युवकों को रोका। जांच में उनके पास मौजूद स्कूटी लूटी गई निकली, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, नकदी, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया।

पकड़े गए आरोपितों में 20 वर्षीय कार्तिक सैनी निवासी ऋषिकुल, 21 वर्षीय शिवांश उर्फ विलन निवासी वेद सिटी अहमदपुर ग्रांट, 19 वर्षीय लक्की निवासी सिया कॉलोनी राजा गार्डन तथा 20 वर्षीय वंश चंचल निवासी राजू नगर बस अड्डा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी लक्की के पास से लूटी गई स्कूटी संख्या यूके 08 एएस 7196 और एक पर्स बरामद हुआ, जिसमें 2000 नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड थे।

आरोपित कार्तिक से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके 08 बीजे 8816 बरामद की गई। शिवांश उर्फ विलन के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला, जबकि वंश के पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish