आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर और पांच किग्रा का छोटा हुआ महंगा, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

ccafd1df558b056c1c71655e023b8f4f
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

नई दिल्ली, 01 जून। पेट्रोल और डीजल के बाद आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत में 42 रुपये का इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई है। इसके साथ पांच किलोग्राम वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि की गई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी की दर आज से लागू हो गई है।

राहत की बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार ने आज से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (एटीएफ) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। गैस प्रदाता कंपनियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे वहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3255.50 रुपये हो गई है।

केंद्र ने 01 जून से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर अपनी एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम करने की घोषणा की है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स को आधा करके 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। डीजल पर टैक्स को घटाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर कर को घटाकर 9.50 रुपये प्रति लीटर किया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस शून्य होगा। साथ ही, घरेलू इस्तेमाल में आने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish