मुख्यमंत्री ने आज फिर चेताया कि धर्मांतरण करेंगे तो जेल जाएंगे

6af97fef302c6b6b493ff905befca688
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

देहरादून, 17 मई । सितारगंज के थारू राणा बुक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर जनजाति समाज की संस्कृति को खत्म करने के खतरे की ओर इशारा करते हुए चेताया और कहा कि धर्मांतरण करने कराने वाले जेल जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है, ये इसलिए बनाया गया है कि थारू राणा बुक्सा जनजाति की संस्कृति सुरक्षित रहे, सनातन के रक्षक रहे महाराणा प्रताप के वंशज उनको मानने वाले अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि आपकी संस्कृति से जुड़ी हुई है और हमारी सरकार आपकी संस्कृति बचाने और संरक्षण के लिए वचनबद्ध है।

धामी ने फिर दोहराया कि देवभूमि उत्तराखंड में हरि नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जा करने का षडयंत्र रचा जा रहा था, सरकार लैंड जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है, अब तक 12 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई है। थूक जिहाद, लव जिहाद यहां नहीं चलेंगे।

उल्लेखनीय है कि तराई क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण की घटनाएं सामने आने के बाद धामी सरकार ने जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish