नकली किताब मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी करने की तैयारी

images - 2026-03-26T161827.644
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

रुद्रपुर। एनसीईआरटी की नकली किताबों के बड़े खेल का खुलासा होने के बाद अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) हर दिन नए-नए सुराग जुटा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ाया जा रहा है।

एनसीईआरटी की नकली किताबों के गोरखधंधे में एसआईटी की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। इस पूरे मामले में अब तक सामने आए तथ्यों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क के तहत चलाया जा रहा बड़ा फर्जीवाड़ा है।

 जांच एजेंसी हर दिन नई परतें खोल रही है, जिससे इस रैकेट की गहराई और विस्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक एसआईटी अब इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बताए जा रहे संदीप और शाहरूख की गिरफ्तारी के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
 गिरफ्तारी में देरी को देखते हुए एसआईटी ने अब इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए एक-दो दिन के भीतर न्यायालय में आवेदन दाखिल किया जाएगा। इस बीच पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जांच के दौरान हरियाणा के दो स्थानों के अलावा दिल्ली और बिहार में भी आरोपियों की संभावित लोकेशन सामने आई है। इन ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

इस मामले में पहले ही पुलिस ने गोदाम से नकली एनसीईआरटी किताबों की बड़ी खेप बरामद की थी। इस खुलासे के बाद एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी की शिकायत पर गोदाम मालिक राजेश कुमार जैन, संचालक संदीप और शाहरूख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआईटी को सौंप दी गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish