अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस में 7 देशों के प्रतिनिधि, दून का लेखक गांव बना केंद्र

8
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

देहरादून: इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज द्वारा भारत के पहले लेखक गांव, थानो में “आरोहण इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस 2026” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया। उत्तर भारत के सबसे बड़े समुद्री सम्मेलन के रूप में पहचाने जा रहे इस दो दिवसीय आयोजन में 7 देशों से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में वैश्विक शिपिंग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और सरकारी नीति-निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए हैं, जिससे देहरादून अंतरराष्ट्रीय समुद्री संवाद का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के उप सचिव राजेश असाटी ने अपने विचार साझा किए।

दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में शिपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक व्यापार पर उसका प्रभाव, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सीफेरर्स का मानसिक स्वास्थ्य तथा उत्तराखंड में शिपिंग इकोसिस्टम के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जा रही है। सम्मेलन में देहरादून और उत्तराखंड में शिपिंग कंपनियों की स्थापना तथा निवेश की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नए रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के तहत मिडिल ईस्ट ब्रांच द्वारा एक विशेष अंतरराष्ट्रीय शिपिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, वहीं आज शाम “देवभूमि समुद्र रत्न सम्मान” समारोह का आयोजन होगा, जिसमें वैश्विक समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन 20 और 21 मार्च तक जारी रहेगा और समुद्री क्षेत्र में नए सहयोग, नवाचार और निवेश के रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish