विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

0 0
Read Time:6 Minute, 19 Second

ऋषिकेश: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। बैठक का उद्देश्य ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करना था।

आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं श्यामपुर मंडल, ऋषिकेश मंडल वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्षों सहित महिला मोर्चा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व नगर निगम के पार्षदों, बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में एक अलग सा उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।इस अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चैमुखी विकास कार्यों को लेकर सभी ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।
 

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पूर्ण हुए कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की योजना को लेकर चर्चा की। वहीं श्री अग्रवाल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही  संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान का निराकरण हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वे कोई भी कोर कसर नही छोडेघ्गे। श्री अग्रवाल ने कहा कि  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास  की तर्ज पर  क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों के तेजी से करवाना ही उनका उद्देश्य है।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों  को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जनता ने हम पर विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास को हम कायम रखते हुए जनहित के विकास कार्य में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं।

हम सभी ऐसे संगठनके कार्यकर्ता हैं जो आज विश्व की सबसे बडा संगठन है और जिसके मुखिया नरेंद्र मोदी जी विश्व में भारत को एक नई शक्ति के रूप में स्थापित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर चलते हैं, हमें भी उसी लक्ष्य को लेकर जनता व क्षेत्र के विकास अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी है।
 

विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीड़ होती है और उन्हीं के आधार पर संगठन आगे बढ़ता है । विकास कार्य में गुणवत्ता एव तय समय सीमा पर कार्य को पूरा करवाना, हम सब लोगों की जिम्मेदारी है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना एवं उन्हें लाभान्वित करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चैधरी, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, महामंत्री ऋषिकेश सुमित पवार, वीर भद्र मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, महामंत्री श्यामपुर मंडल रवि शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पवार, रजनी बिष्ट, उषा जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम बहादुर क्षेत्री, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश हरिशंकर प्रजापति,  रविंद्र कश्यप, रविंद्र बिल्ला, सुनीता भंडारी, सुरेंद्र सुमन, निर्मला उनियाल,  क्षेत्र पंचायत आशीष, बॉबी रागंड, अमर बहादुर खत्री, विजय शर्मा, ज्योति जुगलान, पंकज पाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रागंड, ग्राम प्रधान सोबन  कैंथुरा, चमन पोखरियाल, सागर गिरी, रोहित नौटियाल, श्रीमती दीपा राणा, पार्षद प्रियंका यादव, चेतन चैहान, रीना शर्मा, मीनाक्षी बिल्ला, प्रभाकर शर्मा, जयेश राणा, लव कांबोज, विजयलक्ष्मी रावत, विपिन पंथ, वीरेंद्र रमोला, सुजीत यादव, कमला नेगी, आरती दुबे, संजीव शर्मा, इंदु थपलियाल, विनोद कुमार मिश्रा, जगदंबा सेमवाल, आदि  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %