विधानसभा अध्यक्ष ने महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया

0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान श्यामपुर मंडल के नव निर्वाचित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिला पदाधिकारियों का सम्मानित किया।
 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण में संचालित योजनाओं को क्षेत्र की प्रत्येक महिलाओं तक पहुंचा कर उन्हें लाभ प्रदान करने का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का हमेशा योगदान रहा है। इस अवसर पर श्यामपुर मंडल की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समाँ पवार, महामंत्री सुनीता बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरंग, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सेमवाल, कोषाध्यक्ष अनीता पवार, मंत्री माधुरी जुगलान, मंत्री रेखा धमांदा, मीडिया प्रभारी दीपा राणा, सदस्य ज्योति देवरानी, रजनी रावत, दुर्गा थापा, सुनीता थापा, मधु पोखरियाल, आशा पुन, ग्राम प्रधान दीपा राणा, राखी भट्ट सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %